Posts

Showing posts from April, 2022

सत्र 2022-23

Image
सत्र 2022-23 केंद्रीय विद्यालय पूर्वोत्तर रेलवे बरेली में धूमधाम से मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय पूर्वोत्तर रेलवे बरेली में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में कुमारी अनन्या खंडूजा द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। श्रीमती कंचन रावत स्नातकोत्तर शिक्षिका जीव विज्ञान ने पृथ्वी को स्वच्छ और संरक्षित रखने के उपायों पर चर्चा करते हुए कूड़ा-प्रबंधन पर विशेष बल दिया जिसमें  कहकशां सैफ़ी, राफ़िया खान और यमुना युसुफ़ ने अलग-अलग प्रकार के कूड़े को अलग-अलग प्रकार के कूड़ेदान में डालने के महत्व पर चर्चा की। विद्यालय की उप प्राचार्य श्रीमती मीना राणा ने अनन्या खंडूजा को पुरस्कृत किया तथा उन्होंने दैनिक कार्य व्यवहार में पृथ्वी पर मौजूद सभी जीव जंतुओं की रक्षा करते हुए संयमित और व्यवस्थित जीवन बिताने का संदेश दिया। तत्पश्चात विद्यार्थियों के लिए एक सेमीनार का आयोजन किया गया । सेमिनार के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर बृजपाल सिंह , अध्यक्ष , कृषि विज्ञान केंद्र , आई.वी.आर.आई. , बरेली और मुख्यवक्ता श्री रं