अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020

session 2019-20

session 2020-21

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020
कोरोना वायरस की महामारी ने कई चीजों को प्रभावित किया है। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जगह-जगह होने वाले आयोजन भी फीके रहेंगे। आज 21 जून 2020 को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 21 जून के दिन बड़े-बड़े आयोजन होते थे, जहां पर योगासन के विभिन्न फायदे और सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित भी किया जाता था।

इस बार कोरोना वायरस के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 की थीम भी इसी बात को ध्यान में रखते हुए रखी है। आइए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में कुछ खास बातें आपको बताते हैं।


क्या है इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 की थीम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 आज 21 जून 2020 को पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा कोरोना वायरस की महामारी के चलते इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम को भी काफी विचार-विमर्श के बाद रखा गया है।

कोरोना वायरस से बचे रहने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बहुत महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा International Yoga Day 2020 की थीम - "Yoga For Health - Yoga From Home". रखी गई है। इसका मतलब 'सेहत के लिए योग - घर से योग" है। लोगों के द्वारा भी इस थीम को फॉलो करना बहुत जरूरी है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद मिले और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रखी गई थीम का उद्देश्य भी सार्थक साबित हो।




https://youtu.be/X0D1xpzp6yw


https://youtu.be/S_s5JRC4LR8

Comments

Popular posts from this blog

सत्र 2022-23

संवाद CONNECTING WITH THE STUDENTS DURING SUMMER VACATIONS

कारगिल विजय दिवस 26.07.2021