विश्व महासागर दिवस

 विश्व महासागर दिवस



श्री अरविंद दीक्षित

प्रिय विद्यार्थियों, आज 8 जून है और आज पूरे विश्व में विश्व महासागर दिवस 💦मनाया जाता है। विश्व महासागर दिवस ( World Ocean Day) प्रतिवर्ष '8 जून' को मनाया जाता है। समुद्र की महत्त्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1992 में की गई थी।सन 1992 में रियो डी जनेरियो में हुए 'पृथ्वी ग्रह' नामक फोरम में प्रतिवर्ष विश्व महासागर दिवस मनाने के फैसले के बाद और सन 2008 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस संबंध में आधि‍कारिक मान्यता दिए जाने के बाद से यह दिवस मनाया जाने लगा है। विश्व महासागर दिवस मनाने का प्रमुख कारण विश्व में महासागरों के महत्व और उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में विश्व में जागरूकता पैदा करना है। इसके अलावा महासागर से जुड़े पहलुओं, जैसे- खाद्य सुरक्षा, जैव-विविधता, पारिस्थितिक संतुलन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग, जलवायु परिवर्तन आदि पर प्रकाश डालना है। इसलिए आपके लिए प्रेषित है एक वीडियो,जिसे श्री अरविंद दीक्षित, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (सामाजिक विज्ञान) ने महासागरों की जानकारी देने के लिए तैयार किया है।  अतः आपसे अनुरोध है कि आप इस वीडियो को देखकर महासागरों की स्वच्छता और संसार के जैविक संतुलन को बनाए रखने में अपनी भूमिका के प्रति सजग रहते हुए अपने कर्तव्य को निभाएं और महासागरों, नदियों,तालाबों और झीलों को प्रदूषित होने से बचाएं ।सधन्यवाद। केंद्रीय विद्यालय, पूर्वोत्तर रेलवे, बरेली।

Comments

Popular posts from this blog

कारगिल विजय दिवस 26.07.2021

सत्र 2022-23

संवाद CONNECTING WITH THE STUDENTS DURING SUMMER VACATIONS